फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी में एसी बसों की रहेगी किल्लत

Fri, 17 Mar 2017 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
वोल्वो बसें
विज्ञापन
इस बार गर्मी में यात्रियाें को एसी बसों की किल्लत उठानी पड़ सकती है। सुकून भरे सफर के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी। परिवहन निगम से अनुबंध कर एसी बसों की सुविधा मुहैया कराने वाली प्राइवेट कंपनी ने अपनी सेवा बंद कर दी। कंपनी ने प्रदेश में संचालित करीब चालीस बसें वापस ले ली है।
विज्ञापन


इसके चलते मुरादाबाद से संचालित दस एसी बसें बंद हो गई हैं। रोडवेज ने यात्रियों को कम पैसे में एसी सेवा मुहैया कराने के लिए लो कास्ट एसी बसों की शुरुआत की है। इसके लिए टेंडर निकाला गया था। बस सर्विस देने वाली प्राइवेट कंपनियों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई।

प्राइवेट कंपनी शशिकंठ बस सर्विस के साथ परिवहन निगम ने चालीस एसी बसों का अनुबंध किया था। लेकिन गर्मी आने से पहले ही घाटे का हवाला देकर कंपनी एसी बसों की सेवा बंद कर दी। अपनी सभी चालीस बसें वापस ले ली है। इस कंपनी की दस एसी बसें मुरादाबाद से संचालित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें