फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हवाई अड्डे से उड़ान की तैयारी पूरी, एएआई को पत्र भेजेगी निजी कंपनी, जल्द शुरू हो सकती है सेवा

Fri, 01 Dec 2023 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एयरपोर्ट निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि लाइसेंस जारी होने के बाद उड़ाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। अब कंपनी अपने संसाधन जुटाने व अन्य कार्यों में लगी है। लोकार्पण की तिथि शासन से तय होनी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई अड्डे का लाइसेंस जारी होने के बाद उड़ान शुरू कराने की प्रकिया तेजी से चल रही है। निजी कंपनी बिग चार्टर अपने संसाधन जुटाने में लग गई है। विमान के अलावा हवाई अड्डे पर तैनात किए जाने के लिए स्टाफ का इंतजाम किया जा रहा है। यह सारा कार्य निजी कंपनी दिल्ली में कर रही है। सारी व्यवस्थाएं होने के बाद एएआई के पत्र लिखकर सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आलाधिकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लगातार संपर्क में हैं। निजी कंपनी से जानकारी मिलते ही एएआई के अधिकारी मंत्रालय से साझा करेंगे। इसके बाद लोकार्पण की तिथि घोषित की जाएगी। माना जा रहा है कि जनवरी की शुरुआत में लोकार्पण किया जा सकता है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री के पास होने के कारण इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोकार्पण के बाद यहां से लखनऊ व कानपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। यहां से सप्ताह में हर दिन 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। लगभग ट्रेन के किराये में लोग फ्लाइट का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन्हें मिलने वाले ट्रैफिक के आधार पर अन्य शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी। मुरादाबाद से मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरू के लिए उड़ान की मांग भी है। यहां से लखनऊ के लिए आवागमन ज्यादा होने का कारण शुरुआती उड़ान प्रदेश की राजधानी के लिए ही रहेगी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप कुमार का कहना है कि लाइसेंस जारी होने के बाद हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं। अब कंपनी अपने संसाधन जुटाने व अन्य कार्यों में लगी है। प्रक्रिया तेजी से चल रही है। लोकार्पण की तिथि शासन से तय होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें