फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क किनारे पलटी निजी एंबुलेंस, चालक की दबकर मौत

Wed, 10 Dec 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में सहसपुर स्योंडारा रोड किनारे सोमवार देर रात एक निजी एंबुलेंस पलट गई। हादसे में एंबुलेंस के नीचे रामपुर पट्टी निवासी चालक सत्यवीर सिंह (35) दब गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पहुंची डायल 112 पुलिस ने सूचना देकर ग्रामीणों और 108 एम्बुलेंस को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से मिनी एंबुलेंस से चालक सत्यवीर सिंह को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिलारी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बिलारी पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर सत्यवीर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सत्यवीर सिंह बीते कई वर्षों से निजी मिनी एम्बुलेंस चलाते थे। सोमवार देर रात वह थाना बिलारी के अमरपुरकाशी गांव निवासी एक मरीज को मुरादाबाद के अस्पताल से लेने गए थे। आधी रात दो बजे मरीज को उसके गांव पहुंचाकर अपनी एम्बुलेंस लेकर वापस गांव लौट रहे थे। सहसपुर स्योंडारा रोड पर रामपुर पट्टी गांव से कुछ आगे मंदिर के निकट अचानक सामने से किसी वाहन से बचाने की कोशिश के दौरान एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई और चालक सत्यवीर सिंह सीट के नीचे दब गए।
विज्ञापन

मृतक सत्यवीर अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा थे। परिवार में पत्नी रीना देवी के अलावा दो बेटे कृष्ण और हर्षित तथा एक बेटी मनी है।थाना बिलारी पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


फोटो परिचय-03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें