फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेल की बैरक से सीधे घर बात करेंगे कैदी

Mon, 04 Apr 2016 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
महिला बंदी
विज्ञापन
प्रदेश की जेलों में कैद बंदियों और उनके नाते रिश्तेदारों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। सूबे की 67 जेलों में बहुत जल्द पीसीओ लग जाएंगे। इसके लिए सरकार ने बीते दिन यानी 31 मार्च को तीन करोड़ 48 लाख 90 हजार 842 रुपये का बजट जारी कर दिया है। जेल में पीसीओ लगने के बाद बंदियों को जेल से ही अपने घर फोन करने की छूट होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव हरि नारायण सिंह ने जेल में पीसीओ के लिए बजट की बाबत 31 को जारी शासनादेश में कहा है कि जेलों में जो पीसीओ लगेंगे उनकी कीमत का निर्धारण टेंडर के आधार पर किया जाएगा। सिंगल क्योस्क बूथ की कीमत 3,60,990 रुपये और डबल क्योस्क बूथ की लागत 6,22,082 रुपये से अधिक नहीं होगी।

जेल में पीसीओ लगने के बाद वहां बंद सभी बंदियों को अपने घर और नाते रिश्तेदारों से बात करने की छूट होगी। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले जेल अथारिटी से परमिशन लेनी होगी। जिस नंबर पर कॉल करनी है उसका ब्यौरा देना होगा। जेल अधिकारी संतुष्ट होने के बाद ही संबंधित नंबर पर बंदी की बात कराएंगे।
विज्ञापन


अभी तक जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बवंडर मचता रहा है। लेकिन अब सरकार ने खुद ही बंदियों को फोन पर घर बात करने की छूट दे दी है। अखिलेश सरकार ने कुर्सी संभालने के बाद ही जेलों में पीसीओ लगाने का ऐलान किया था।

तत्कालीन जेल मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने इस योजना की घोषणा की थी। हालांकि इतने दिनों से सरकार का यह दावा फाइलों में ही कैद पड़ा था। लेकिन अब इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें