प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि पीएम की जनसभा के लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है।
जनसभा नया मुरादाबाद या सर्किट हाउस के पीछे आवास विकास के मैदान में से कहीं एक स्थान पर होगी। पीएम मुरादाबाद से ही रामपुर और संभल लोकसभा सीट के लिए भी प्रचार करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री पांच अप्रैल को अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
वह सांसद कंवर सिंह तंवर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी का उड़नखटोला दूसरी बाद अमरोहा की सरजमीं पर उतरेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पार्टी कार्यलय से पीएम मोदी का कार्यक्रम मिल गया है। वहां से जनसभा की तैयारियां और स्थान के चयन करने के निर्देश मिले हैं।