फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

345 दिन बाद कल से चलेंगी एक से पांच तक की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में बंद चल रही एक से पांच तक की कक्षाएं 345 दिन बाद कल (सोमवार) से चलेंगी। संक्रमण के चलते 14 मार्च 2020 से पांचवीं तक कक्षाएं बंद हैं। शासन ने एक मार्च से फिर से पांच तक की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पांच राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से अभिभावक अभी बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी थी। इसके तहत चौदह मार्च से प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन लगा दिया था। हालात में सुधार होने पर पहले विश्वविद्यालय और महाविद्यालय खोले गए। इसके बाद नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं शुरू कर दी गईं। दस फरवरी से छह से आठवीं तक की भी कक्षाएं चलने लगीं। वहीं महाराष्ट्र और केरल समेत पांच राज्यों में बढ़ते पॉजिटिव केसों के बीच करीब 345 दिन बाद एक मार्च से एक से पांच तक की कक्षाएं भी चलनी शुरू हो जाएंगी। सरकारी और निजी स्कूलों में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से संपर्क साधने में लगे हैं। लेकिन कोरोना के नए केस सामने आने से अभिभावक अभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी नहीं दिख रहे हैं।
- एक मार्च से एक से पांच तक की कक्षाएं चलने लगेंगी। सरकारी और निजी स्कूलों में दूसरी कक्षाएं पहले से चल रही हैं। तैयारी पूरी है। शासन के निर्देश और कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जाएगा। - योगेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन कौन सी चलेगी कक्षा
- सोमवार और गुरुवार को कक्षा एक और पांच
- मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा दो और चार
- बुधवार और शनिवार को कक्षा तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें