फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद टूटी जीरो की चेन, एक संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बीच जिले में छह दिन बाद जीरो की चेन टूट गई। शनिवार को एक पॉजिटिव केस मिला। 21 से 26 फरवरी के बीच कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11890 हो गई है। वहीं एक्टिव अब तीन से चार हो गए हैं।
विज्ञापन

फरवरी माह में जिले में कोेरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। चार फरवरी को कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला। इससे करीब 299 से बनती चली आ रही कोरोना की चेन टूट गई थी। 299 दिनों में पहली बार एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट टेस्ट की रिपोर्ट कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। वहीं 21 से 26 फरवरी के बीच पॉजिटिव रिपोर्ट जीरो रही। लेकिन छह दिन बाद शनिवार को निजी लैब की जांच में एक नया संक्रमित मिला। 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एसीएमओ डा. डीके प्रेमी ने बताया कि एक पॉजिटिव केस मिला है। जिले में संक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की है।
फरवरी के 27 में से 12 दिन शून्य रिपोर्ट
मुरादाबाद। फरवरी माह में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है। 27 में से 12 दिन पॉजिटिव रिपोर्ट जीरो रही। इन बारह दिनों में कोई नया केस नहीं मिला। 4 फरवरी, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 फरवरी रिपोर्ट शून्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें