बहजोई में संभल कल्कि महोत्सव में प्रशस्ति पत्र के साथ छात्राएं। साथ में अतिथि व अधिकारी। स्
पहले की सरकारों ने नहीं की जिला संभल की कोई चिंता : सत्यपाल
संभल कल्कि महोत्सव में एमएलसी ने दिव्यांग जनों को वितरित कीं ट्राई साइकिलें व बैसाखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहजोई। जिला संभल जितनी तेज गति से आगे बढ़ना चाहिए। इसके लिए पहले की सरकारों ने कोई चिंता नहीं की। वर्ष 2014 से पहले का संभल देखिए और इससे बाद का देखिए। इसके बाद से संभल में आपको कहीं गड्ढे व टूटे मार्ग नहीं मिलेंगे। यह बात एलएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने कही।
वह बृहस्पतिवार को बड़ा मैदान पर चल रहे संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में दिव्यांग वरिष्ठ जन सम्मेलन में दिव्यांग जनों समेत अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व बैसाखी व अन्य उपकरण भी दिए। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने भी विचार रखे। इस बीच कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एमएलसी ने विभिन्न विभागों स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। संचालन डीसी समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता कमल कुमार कमल व ललित मोहन शर्मा समेत अधिकारियों में एएमए आशीष कुमार सिंह, डीआईओ एनआईसी प्रभात मिश्रा, डीआईओ बृजेश कुमार व विभागीय अधिकारी माधवी पांडेय आदि रहे।