बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय में बारिश के दौरान छतरी लगाकर मंच तैयार कराते अधिकारी-संवाद
बिलारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को बिलारी के पीपली गांव के जंगल में बने अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। मंगलवार को दिनभर अटल विद्यालय में कार्यक्रम की तैयारियां होती रहीं। मंगलवार दोपहर बाद मंडलायुक्त और डीआईजी भी अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे।
मंगलवार सुबह से ही यहां एडीएम प्रशासन, पुलिस अधीक्षक देहात, सीएमओ, सहायक श्रम आयुक्त, क्षेत्रीय वन अधिकारी, एसडीएम,सीओ, बीडीओ और अन्य अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे। मंडलायुक्त और डीआईजी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी संबंधी पूरी जानकारी ली। मंडलायुक्त और डीआईजी ने मंच, हेलीपैड, पार्किंग, लाभार्थियों के बैठने का स्थान, लोकार्पण के लिए लगाए गए पत्थर आदि को देखा।
एसडीएम और सीओ समेत अन्य स्थानीय अधिकारी हेलीपैड बनाने के काम में लगे रहे। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और पालिका की ईओ रजनी सिंह भी स्टाफ को लेकर अटल विद्यालय में चल रही तैयारियों में सहयोग करने को पहुंचे। ्र वरिष्ठ अधिकारियों ने अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारी से भी जरूरी जानकारी ली। कार्यक्रम मुख्यमंत्री का होने की वजह से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहने पर अधिकारियों का विशेष जोर रहा।
बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय में बारिश के दौरान छतरी लगाकर मंच तैयार कराते अधिकारी-संवाद