फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजाजी टाइगर रिजर्व में दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल के हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर ट्रेनों का बढ़ता दबाव कम करने के लिए रेलवे ने दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह लाइन राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से होकर गुजरेगी। परियोजना के लिए रेलवे ने उत्तराखंड सरकार से जमीन मांगी है। अब राज्य सरकार के अधिकारी वन मंत्रालय के साथ समन्वय कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के अनुसार हरिद्वार-देहरादून रेलखंड का करीब 18 किलोमीटर हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आता है। इसी हिस्से में दूसरी लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रेलवे का कहना है कि मौजूदा समय में इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से संचालन प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनों को क्रॉसिंग और सिंगल लाइन के कारण रुकना पड़ता है। दूसरी लाइन बनने से ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी और समय पालन में सुधार आएगा। सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने परियोजना से संबंधित प्रारंभिक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है। वन भूमि और पर्यावरणीय मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। चूंकि मामला टाइगर रिजर्व क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति जरूरी होगी।
एडीआरएम प्रेम शंकर झा का कहना है कि हरिद्वार और देहरादून रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन और धार्मिक आयोजनों के दौरान इस रेलखंड पर दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में दूसरी लाइन को भविष्य की जरूरत के तौर पर देखा जा रहा है। परियोजना को मंजूरी मिलने पर दूसरी लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें