फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामगंगा नदी का कटान रोकने की तैयारी शुरू

Sat, 21 Jun 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रामगंगा नदी के कटान से बांध के टूटने की आशंका से कई गांवों को खतरा हो गया। नदी का कटान को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम ने डीएम के आदेश पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कटान से रामगंगा नदी के किनारे बसे गांवों को बचाने के लिए गांव बल्लभगढ़ से करीब डेढ़ किमी लंबा बांध स्थित है।
बल्लभगढ़ के पास पिछले वर्ष 2024 में नदी ने कटान करना शुरू कर दिया था। इससे बांध टूटने की आशंका में कई गांवों को खतरा हो सकता था। डीएम के आदेश पर बाढ़ खंड विभाग ने गांव बल्लभगढ़ के पास रामगंगा नदी का कटान रोकने के लिए बांध पर 240 मीटर कटाब निरोधक का निर्माण किया है। निर्माण कार्य पूरा होने पर डीएम ने एसडीएम प्रीति सिंह को मौके का निरीक्षण का रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम बाढ़ खंड के जेई अरविंद कुमार के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने किए गए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। एसडीएम में बताया कि निर्माण कार्य मौके पर मिला है। इस संबंध में डीएम को रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें