फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश से मिली राहत, जल भराव राहगीरों के लिए बना आफत

Sat, 21 Jun 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार की सुबह झमाझम मूसलाधार बारिश से हर ओर पानी ही पानी हो गया। बारिश से जल निकासी के सभी संसाधन नाकाफी साबित हुए। नालों के उफनाने से सड़कों और रास्तों ने नहरों का रूप ले गया। गंदा पानी घरों और दुकानों में भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 08:45 बजे काले बादलों के साथ कांठ क्षेत्र आई तेज बारिश सवा घंटे तक जमकर हुई। इस दौरान सड़कों और रास्तों में कई-कई फिट तक पानी होने के कारण लोगों को जाने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कांठ नगर में रामलीला मार्ग तो पूरी तरह से बारिश के पानी से जलमग्न हो गया। वहीं जगह मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भी पानी भर गया। इसके अलावा डीएसएम मैदान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना परिसर, मंडी समिति परिसर आदि सहित परिषदीय स्कूलों के परिसर भी जलमग्न हो गए। बारिश से जहां फसलों को लाभ पहुंचा तो वहीं खेत खलियानों में भी पानी हो गया। जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गांवों के रास्तों में पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या हो गई। क्षेत्रवासियों ने बारिश होने पर जहां गर्मी से राहत महसूस की तो वहीं किसानों ने इसे फसलों के लिए लाभकारी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें