फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीसीएस प्री परीक्षा के लिए केंद्रों पर की गईं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा मुरादाबाद में 34 केंद्रों पर होगी। इसके लिए शनिवार को केंद्रों पर तैयारियां की गईं। डीएम का कहना है कि कांठ व बिलारी के तीन केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए बस की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।मुरादाबाद में दोनों पालियों की परीक्षा के लिए 15192 अभ्यर्थी आवंटित हैं। शनिवार को सुबह से ही कॉलेजों में केंद्र प्रभारियों ने अभ्यर्थियों के लिए सीटिंग प्लान बनाया। अभ्यर्थियों की डेस्क पर उनके बैठने के हिसाब से अनुक्रमांक लिखे गए। इसके अलावा सीसीटीवी आदि की भी जांच की गई। पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखते हुए सीसीटीवी की निगरानी में पूरी परीक्षा संपन्न होगी। आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों की 01 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। परीक्षा के लिए 31 विद्यालय मुरादाबाद में, 02 कांठ और बिलारी स्थित 01 विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। आठ सेक्टर में इन केंद्रों का बंटवारा किया गया है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। जनपद में 1 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित किए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र का गेट खोला जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन...
सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दे दिए गए हैं। कांठ और बिलारी के केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। अन्य केंद्रों के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा आदि की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

अनुज सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें