फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीएलएम प्रदर्शनी में 10 शिक्षक चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडल स्तरीय विज्ञान और टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी लगाई गई। राज्य स्तर के लिए टीएलएम में हिंदी में पूनम रानी, अंग्रेजी में रुबी खुर्शीद, भौतिक विज्ञान में रिशु शर्मा, गणित में साबिया खातून का चयन किया गया। वहीं जीव विज्ञान में मनोज कुमार दिवाकर, रसायन विज्ञान में श्वेता, अर्थशास्त्र में नेहा रावत, इतिहास में प्रभात कुमार त्रिपाठी, नागरिक शास्त्र में अंजली चौधरी और भूगोल में रेणु का चयन हुआ।विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी में मंडल में जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज टांडा रामपुर से आदर्श कुमार का पहला स्थान रहा। जेएलएम कॉलेज सिरसी संभल के शिवांशु का दूसरा स्थान रहा। सीनियर वर्ग में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर बिजनौर के छात्र हेमंत कुमार का पहला और चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद के छात्र युग चावला एवं विश्वास अग्रवाल का दूसरा स्थान रहा। प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को चार हजार और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को दो हजार रुपये की धनराशि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय और चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीर सिंह ने दीप जलाकर किया। विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने विज्ञान मॉडलों और टीएलएम प्रदर्शन को देखकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. अनामिका त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. रितु दीक्षित ने विज्ञान माॅडलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह और नोडल बबीता मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान अनिल यादव, डॉ. योगेंबर सिंह, डॉ. सुनीता चौधरी, रघुपति देव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें