फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू

Mon, 03 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ के दरियापुर में लगने वाले गंगा स्नान के मेले से पूर्व व्यवस्थाएं देखते एसपी देहात, एएसपी।
विज्ञापन
कांठ। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर कांठ के खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी (नील सरोवर) तट पर स्थित श्री श्री 1008 श्री स्वामी देवानंद देवस्वरूप निष्कलंकी महाराज के आश्रम पर लगने वाले गंगा स्नान के मेले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, एएसपी/सीओ अभिनव द्विवेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने फोर्स को साथ लेकर मेला स्थल रामगंगा तट का दौरा किया। उन्होंने मेले से संबंधित जानकारियां और सुरक्षा के इंतेजामों के बारे में जाना।
यहां आश्रम के महंत, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार गुर्जर, भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष सूरज सिंह गुर्जर, मेला कमेटी के अध्यक्ष आदेश लाला, मंत्री बृजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रही। इसी के साथ अधिकारियों ने कांठ के गांव दरियापुर में भी रामगंगा तट पर लगने वाले गंगा स्नान के मेले से पूर्व रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

यहां भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमीचंद्र सैनी सहित मेला कमेटी से जानकारी ली गई। मेला कब से शुरू होगा और इनमें श्रद्धालुओं के लिए गंगा तट पर क्या-क्या व्यवस्थाएं की जाएंगी, इस बारे में जाना। इस अवसर पर उपनिरीक्षक गौरव कुमार आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें