फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समूह गान में प्रेक्षा, मेहंदी प्रतियोगिता में अर्चना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारत विकास परिषद की ओर आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में आनंद कांवेंट स्कूल की प्रेक्षा, मेहंदी प्रतियोगिता में अर्चना कश्यप और भजन में मोहनी ने बाजी मारी। इन सभी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गांधी समाधि के निकट चंपा कुंवरि न्यास धर्मशाला में समूह गान समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, शाखा अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, प्रांतीय वित्त सचिव माधव गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति के बाद समूह गान प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिसमें सात विद्यालयों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया और सुंदर एव मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
समूह गान प्रतियोगिता में हिंदी वर्ग में आनंद कॉन्वेंट स्कूल ने प्रथम, रामलीला पब्लिक स्कूल ने द्वितीय, दयावती मोदी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत वर्ग में पुन: आनंद कॉन्वेंट स्कूल प्रथम, रामलीला पब्लिक स्कूल द्वितीत एवं श्री हरि शिशु मंदिर तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी एवं संस्कृत दोनों वर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय आनंद कॉन्वेंट स्कूल की प्रेक्षा, गरिमा, नव्या, निमिषा, श्रद्धा, वर्षा, काव्या, ऐश्वर्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उनको प्रांत स्तर पर प्रतिभाग हेतु चयन किया गया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में अर्चना कश्यप प्रथम, मीरा गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। भजन प्रतियोगिता में मोहनी पाहवा ने शाखा एवं प्रांत स्तर पर प्रथम एवं पुष्पा शाखा स्तर पर द्वितीय गुप्ता स्थान पर रहीं। वैवाहिक वर्षगां उपहार डॉ. गुंजन अग्रवाल एवं संजीव दयाल सक्सेना को दिया गया। पंक्चयुलिटी पुरस्कार अजय अग्रवाल, विनोद कुमार, माधव गुप्ता को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन राजीव अग्रवाल एवं अध्यक्षता रवीन्द्र गुप्ता ने की। कार्यक्रम में प्रशांत गुप्ता, रविन्द्र पाल सिंह, अजय अग्रवाल, अभय गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, विकास पांडे, विनोद कुमार, ललिता पुंडीर, पुष्पा गुप्ता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें