फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन निगरानी भी की जाएगी। डीआईओएस का कहना है कि शिकायत मिलने पर डेटा मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं जिले में 112 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, जबकि इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 294 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में इस बार 77613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 39715 विद्यार्थी हैं, जबकि इंटरमीडिएट के इस बार 37838 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो फरवरी से नौ फरवरी तक होंगी। इन परीक्षाओं के लिए जिले में 249 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न हो सकें, इसके लिए सभी केंद्रों पर 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। यदि किसी भी केंद्र से प्रयोगात्मक परीक्षा में नकल की शिकायत मिलती है तो वहां की परीक्षा का पूरा डेटा मांगा जाएगा।

अगले सप्ताह तक बन जाएगा कंट्रोल रूम
बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनवाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों से डीवीआर मंगवाया जा रहा है। डेटा आ जाएगा तो कंट्रोल रूम स्थापित कर देंगे। यह सभी व्यवस्थाएं अगले सप्ताह तक पूर्ण कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें