फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राष्ट्रवाद, सौहार्द और संस्कृति का दिखा संगम, शायरों ने बटोरी दाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय सूफी फाउंडेशन की ओर से फलाहे दारैन इंटर कॉलेज में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में मुल्क से मोहब्बत, वतनपरस्ती और आपसी भाईचारे के जज्बे से जुड़े अशआर गूंजते रहे और शायरों ने अपने इन कलामों से खूब वाहवाही बटोरी। मुशायरे का आगाज हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मगुरुओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके बाद देर रात तक शेरो-शायरी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

मुशायरे में देशभक्ति के भाव में डूबे शायरों ने अपने कलाम में वतन की मिट्टी, तिरंगे की शान और शहीदों की कुर्बानियों को सलाम पेश किया। रिफअत मुरादाबादी ने वफादारी को अपने खून में घुला बताया तो शकील जमाली ने आजादी की सुबह की अहमियत को रेखांकित किया। चांद देवबंदी, जावेद नियाजी, डॉ. अना देहलवी, सबा अजीज, सैयद शीबान कादरी, असलम बेताब, मो. उस्मान राही और नाजिम रजा मुरादाबादी सहित कई शायरों ने देशभक्ति के भाव में अपनी रचनाएं प्रस्तुत की और वाहवाही बटोरी। हास्य कवि नौशाद अनगढ़ संभली ने भी अपने अंदाज में राष्ट्रवाद का संदेश दिया।
मुशायरे में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह शामिल हुईं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. संजय शाह, डॉ. आबू उबैदा, डॉ. सहाबुद्दीन, राजेश रस्तोगी और विंग कमांडर मंसूर सिद्दीकी भी मौजूद रहे। वहीं मुशायरे की अध्यक्षता बिहार के एमएलसी खालिद अनवर ने की जबकि संचालन कार्यक्रम के संयोजक और भारतीय सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कशिश वारसी ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें