फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडल में 1020 केंद्रों पर होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1020 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जेडी का कहना है कि केंद्रों को मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। मुरादाबाद मंडल में 450 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उससे पहले मंडल में दो फरवरी से नौ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इन प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुरादाबाद मंडल में परीक्षाएं दो से नौ फरवरी तक प्रस्तावित हैं।
इनके लिए 1020 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए पूरे मंडल में 916 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मनोज द्विवेदी का कहना है कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा वायस रिकॉर्डर क्रियाशील करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूलों की प्रयोगशालाओं में विषयों से संबंधित उपकरणों और आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल के साथ लाइट व्यवस्था होनी चाहिए। एप पर दर्ज करने होंगे अंक : परीक्षकों को एप दिया गया है। आवंटित केंद्र पर जाकर जीओ टैगिंग के साथ आईडी से लॉगिन किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक के साथ फोटो लेकर वह एप पर अपलोड करनी है। प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद उसी समय विद्यार्थियों के मूल्यांकन के बाद दिए गए अंक भी अपलोड करने हैं। ताकि बाद में अंकों की फेरबदल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें