फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाइन में फाॅल्ट से ठप रही बिजली आपूर्ति

Sat, 16 May 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बिजली लाइन में हुए फाॅल्ट से आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो रात से नगर के उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिली है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर स्थापित 33/11 केवीए के बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। यहां से तीन फीडर संचालित किए जाते हैं, जिनमें से एक तहसील, दूसरा टाउन और तीसरा कृषि फीडर है। बृहस्पतिवार रात नगर के तहसील फीडर की लाइन में मामूली फाॅल्ट के कारण आधा कस्बा अंधेरे में डूबा रहा। बिजली कर्मचारियों ने रात में ही फाॅल्ट को तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह कर्मचारियों ने तलाश किया तो मोहल्ला विशनपुरा में शिव मंदिर के पास केबल में फाॅल्ट मिला, इसे दूर करने के बाद भी आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें