फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संभल रोड, रामपुर रोड की कॉलोनियों में घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमराने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संभल रोड और रामपुर रोड से लेकर पुराने शहर और नई कॉलोनियों में घंटों बिजली गुल रहने और ट्रिपिंग की शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन

संभल रोड क्षेत्र में करूला, रहमत नगर, गांगन तिराहा और आसपास की बस्तियों में मंगलवार देर रात करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को भी दिनभर कई बार ट्रिपिंग होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार बिजली आने-जाने से घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहा। रामपुर रोड स्थित कबीर नगर, मिगलानी सिनेमा के आसपास की कॉलोनियों में भी करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं द्वारा बिजलीघर में शिकायत करने पर कर्मचारियों ने इंसुलेटर खराब होने की जानकारी दी। तकनीकी खामी दूर करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
उधर, पुराने शहर के टाउनहॉल, मंडी चौक और आसपास के क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के कारण दिनभर ट्रिपिंग होती रही। व्यापारियों का कहना है कि लगभग हर घंटे बिजली बाधित होने से कारोबार प्रभावित हुआ। बुद्धि विहार के सेक्टर-1 और सेक्टर-2 में भी यही स्थिति रही। लगातार ट्रिपिंग के कारण लोगों के मोबाइल फोन तक ठीक से चार्ज नहीं हो सके। दिन में कई घंटे बिजली कटौती और रात में भी व्यवधान के चलते लोगों की नींद प्रभावित हुई। रामगंगा विहार और आशियाना क्षेत्र के निवासियों ने भी बिजली आपूर्ति में रुकावट और वोल्टेज की समस्या की शिकायत की। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर और लाइन संबंधी तकनीकी खामियां सामने आई थीं, जिन्हें टीमों ने मौके पर पहुंचकर ठीक कर दिया।
अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि शहर में किसी बड़े फॉल्ट की सूचना नहीं मिली। जहां भी छोटी-मोटी तकनीकी खराबियां आईं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सामान्य करा दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें