कांठ। से कांठ स्थित बिजली उपकेंद्र आ रही 33 केवी की मुख्य लाइन में फॉल्ट के कारण शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन घंटे कांठ की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण बिना बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांठ नगर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने के लिए रेलवे लाइन की दूसरी ओर 33/11 केवी का बिजली उपकेंद्र स्थित है।
इस उपकेंद्र पर अगवानपुर से 33 केवी की मुख्य लाइन आ रही है लेकिन इस लाइन की लम्बाई काफी और रास्ता जंगल का होने के कारण फॉल्ट होने पर बिजली कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार की सुबह भी करीब सवा सात बजे 33 केवी की लाइन में फॉल्ट होने से कांठ की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिस पर बिजली कर्मचारी फॉल्ट को तलाशने के लिए निकले। करीब साढ़ तीन घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट हो दूर किया जा सका।
इसी के साथ नगर में भी तहसील और टाउन फीडर की बिजली लाइनों में बार-बार फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं में लाइन में बार-बार होने वाले फॉल्टों से निजात की मांग की है।