फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : गुमसानी से लापता छात्र की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के डियर पार्क में मिला शव गुमसानी गांव निवासी छात्र राज कुमार राज (23) का निकला। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने शव और कपड़े देखकर मृतक की शिनाख्त की है। परिजन बता रहे हैं कि छात्र 23 अगस्त की शाम से लापता था। मंगलवार शाम आई पीएम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि उसे गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राज कुमार राज पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। राज कुमार मूलरूप से पाकबड़ा थानाक्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी था। राज कुमार की मां कमला की 2007 में मृत्यु हो गई थी। इसके दो साल बाद ही राज कुमार के पिता रघुवीर ने दूसरी शादी कर ली थी। तब से ही राज कुमार और उसका भाई कपिल अपने मामा दिनेश और उमेश के घर गुमसानी थाना असमोली जिला संभल में रहकर पढ़ाई कर रहे। राज कुमार आईटीआई कोर्स कर चुका और अब एमए कर रहा था। मामा दिनेश ने बताया कि राज कुमार 23 अगस्त की शाम अपने ताऊ के घर रतनपुर कलां गांव जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। 24 अगस्त की सुबह तक उसके मोबाइल पर कॉल भी जाती रही। इसके बाद फोन बंद हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। कोई सुराग नहीं लगने पर असमोली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता रघुवीर ने बताया कि डियर पार्क में एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। परिजन पीएम हाउस पहुंचे। यहां उसके कपड़े देखकर मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में की है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है। इस मामले में असमोली थाने में गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें