फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों दौड़ने वाली 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग जल्द चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवरात्र, बारावफात, दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहार नजदीक हैं। इन सभी त्योहारों के दृष्टिगत रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा। पहली ट्रेन 15 अक्तूबर को नई दिल्ली से सहरसा के लिए रवाना होगी। मुरादाबाद जंक्शन पर 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। वहीं त्योहार नजदीक होने के चलते अन्य सभी ट्रेनों में आरक्षण लगभग फुल हो गए हैं। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को अनुमति दी है।
विज्ञापन

पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से पहले मुरादाबाद मंडल ने संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। मुख्य रूप से परिचालन और वाणिज्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं, जिससे रेल यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। सहायक वाणिज्य प्रबंधक अभिषेक भाल ने बताया कि सभी ट्रेनें दैनिक नहीं होंगी, बल्कि सप्ताह में दो से तीन दिन चलेंगी। जबकि दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में केवल एक दिन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद जंक्शन पर इन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
गाड़ी नंबर कहां से कहां तक
84410/09 नई दिल्ली से डिब्रूगढ़
04924/23 चंडीगढ़ से गोरखपुर
04422/21 आनंद विहार से लखनऊ
84408/07 नई दिल्ली से बरौनी
04652/51 फिरोजपुर कैंट से पटना जंक्शन (साप्ताहिक)
04092/91 नई दिल्ली से जयनगर
04030/29 दिल्ली से मुज्जफरपुर (साप्ताहिक)
04624/23 अमृतसर से सहरसा जंक्शन
04998/27 भटिंडा से बनारस
04612/11 वैष्णो देवी (कटरा) से बनारस
84412/11 दिल्ली से सहरसा जंक्शन
04010/09 आनंद विहार से भागलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें