फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद में सबसे अधिक घटा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। क्लाइमेट टेक फर्म रेस्पिरर लिविंग साइंसेज की रिपोर्ट में देश के शहरों में बीते छह वर्षों में पीएम 2.5 प्रदूषण के स्तर में औसतन 27 फीसदी की कमी पाई गई है। 2019 से 2024 तक अकेले एनसीएपी के तहत 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक वाराणसी और मुरादाबाद में पीएम 2.5 का स्तर क्रमशः 76 फीसदी और 58 फीसदी कम हुआ है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मुरादाबाद में वायु गुणवत्ता की जांच की जाती है। समीर एप पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन वर्ष 2021 में सिर्फ लाजपतनगर में था। यहां पर जनवरी 2021 में दर्ज एक्यूआई में 14 दिन रेड जोन, छह दिन यलो जोन और नौ दिन यलो जोन में वायु प्रदूषण दर्ज किया गया था। एक भी दिन हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में नहीं रही थी। वहीं जनवरी 2022 में शहर में जिगर कॉलोनी, ईको हर्बल पार्क, कांशीराम नगर, रोजगार कार्यालय, यातायात नगर में भी वायु गुणवत्ता की जांच शुरू हो गई। हालांकि 2022 में भी ईको हर्बल पार्क में दो दिन एक्यूआई रेड जोन में था, जबकि छह दिन यलो जोन और दो दिन ऑरेंज जोन में था। जनवरी 2023 में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और 15 दिन यलो जोन और 15 दिन ग्रीन जोन में एक्यूआई दर्ज किया गया। इसी तरह जनवरी 2024 में तो एक दिन एक्यूआई सिर्फ 39 भी दर्ज किया गया। 13 दिन यलो जोन और 15 दिन ग्रीन जोन में रहा।



मंगलवार को रोजगार कार्यालय का एक्यूआई सौ
मुरादाबाद। मंगलवार को मुरादाबाद जिले का कुल एक्यूआई 97 था। वहीं ईको हर्बल पार्क और कांशीराम नगर का एक्यूआई भी 97 दर्ज किया गया। यातायात नगर का 95 और रोजगार कार्यालय का एक्यूआई 100 रहा। इको हर्बल पार्क में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 169 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, रोजगार कार्यालय में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 182, कांशीराम नगर में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 195, यातायात नगर में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 167 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें