फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख में बलात्कार से बरी हो गया नेता

Wed, 21 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नेता विधवा की बेटी को शादी का झांसा देकर सालभर तक उसे छलता रहा। बाद में दोस्त के सामने उसे सामान की तरह सर्व कर डाला। प्रेमी का असल चेहरा सामने आया तो युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की ठानी। लेकिन युवती और उसकी विधवा मां को नेता के रसूख में रोक लिया गया।
विज्ञापन



मसला निपटाने को गांव में पंचायत बैठी। पंचायत ने नेता पर दो लाख और उसके दोस्त पर बीस हजार रुपये जुर्माने डालकर इस सनसनीखेज वारदात को दफन कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी है लेकिन रेप से लेकर पंचायत और पंचों के तुगलकी फरमान तक पुलिस खुद को अंजान बता रही है।



मामला छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी गांव स्तर का जनप्रतिनिधि है लिहाजा ज्यादातर लोग भी उसी के पक्ष में थे। मंगलवार को इस मामले में पंचायत बैठी। जिसमें पीड़िता और उसकी विधवा मां को घटनाक्रम पूछने के नाम पर शर्मसार किया गया।
विज्ञापन



युवती ने भरी पंचायत अपने साथ हुई घटना और गांव के एक जनप्रतिनिधि का नाम सभी को बताया। जनप्रतिनिधि के दोस्त का भी नाम उसने बताया। जिसके बाद पंचायत ने नेता पर दो लाख रुपये और दूसरे युवक पर बीस हजार रुपये का जुर्माना डाला। एक आरोपी युवक को पंचायत में कई जूते भी मारे गए हैं। एसओ मुस्तकीम अली ने कहा घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें