फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
policeman;s house stolen
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित हरथला में एक मकान में रहने वाले दरोगा और उनके सिपाही भाई के घर से चोरों ने नकदी समेत करीब सात लाख का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है। वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी की मदद से चोरों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

हरथला स्थित मकान में बागपत में कार्यरत दरोगा मुस्तफा और उनके भाई जाकिर का परिवार रहता है। जाकिर भी यूपी पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती सीतापुर में है। जाकिर ने बताया कि उनके भाई मुस्तफा वर्तमान में परिवार के साथ बागपत में रहते हैं, जबकि जाकिर का परिवार इसी मकान में रहता है। मंगलवार को जाकिर अपने परिवार के साथ साले साजिद की सगाई के कार्यक्रम में गए थे। वहां से गुरुवार की रात को वापस लौटे तो मकान के गेट का ताला टूटा देखा। अंदर कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि चोरों ने मुस्तफा और जाकिर के कमरों से करीब 80 हजार रुपये की नकदी, सोने, चांदी के आभूषण सहित सात लाख का सामान चोरी कर लिया है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो उसमें तीन युवक मकान के अंदर घुसते हुए नजर आए हैं। वारदात की सूचना जाकिर ने पुलिस को दी। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें