फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर चला मरम्मत कार्य, लोगों ने झेलीं दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग के पास रविवार सुबह डबल डेकर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। तब से इस सेक्शन में रेल पटरियों पर तेजी से मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते रेलवे क्रासिंग को भी बंद किया गया है। जिस कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। शुक्रवार को यहां लोगों ने फाटक खुलवाने के लिए हंगामा किया। लोगों का कहना था कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा है। फिर रेलवे फाटक को बंद करके लोगों की परेशानियां क्यों बढ़ाई जा रही है। हंगामे की सूचना पर आरपीएफ और यूपी 100 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाया और बताया कि यहां रविवार को डबल डेकर ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इसलिए ट्रैक को ठीक किया जा रहा है। इसके बाद लोग शांत हो गए। इसके अलावा लोकोशेड पुल के नीचे भी ट्रैक की मरम्मत की गई। पिछले दिनों मुरादाबाद के अलग अलग खंडों में हुए हादसे के बाद कमजोर व जर्जर पटरियों को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें