फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हीट स्ट्रोक से पुलिसकर्मी की मौत, निजी अस्पताल में थे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गर्मी का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हीट स्ट्रोक के कारण रामपुर के गांव विक्रमपुर थाना मिलक निवासी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार (54) की मौत हो गई। वह बिजनौर में तैनात थे। बृहस्पतिवार रात उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल ने मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी ने बताया कि राकेश बिजनौर के एक थाने में ड्राइवर थे। पुलिसकर्मी को यह जानकारी नहीं थी कि राकेश को अस्पताल में साथियों ने भर्ती कराया या परिजनों ने। आसपास के क्षेत्र में हीट स्ट्रोक के कारण यह पहली मौत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से हीट वेव के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मुरादाबाद जनपद में हीट स्ट्रोक के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड रूम बनाए गए हैं। इनमें बेड के अलावा कूलर, एसी तक की व्यवस्था है। अभी तक कोई ऐसा मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें