फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाहन बना आग का गोला: ठाकुरद्वारा में 112 की गाड़ी में शार्टसर्किट, धमाके से भगदड़, कर्मियों ने बचाई जान

Fri, 21 Mar 2025 07:55 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा मंडी समिति में पुलिस की डायल 112 की गाड़ी में शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया और धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
ठाकुरद्वार में पुलिस वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा के रतूपुरा रोड स्थित मंडी समिति में शुक्रवार सुबह पुलिस की कार में शॉर्टसर्किट के चलते आग लग गई। देखते ही देखते वाहन गाड़ी आग का गोला बन गया और तेज धमाकों से मंडी में अफरा-तफरी मच गई। फल-सब्जी की खरीदारी में जुटे लोग और दुकानदार जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे डायल 112 सेवा की पीआरबी गाड़ी (5903) मंडी समिति में खड़ी थी। चालक ने जैसे ही गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की तभी शॉर्टसर्किट से चिंगारी उठी और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। गाड़ी में मौजूद चालक और कांस्टेबल ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन आग तेजी से फैल गई।

लगातार हो रहे धमाकों और धधकती लपटों ने मंडी में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने साहस दिखाकर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तब तक पुलिस वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना जिला मुख्यालय भेजी गई। माैके पर एसपी ट्रैफिक पहुंचे और जली हुई गाड़ी का निरीक्षण किया। आग बुझने के बाद ही मंडी में हालात सामान्य हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें