फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा कार्यालय जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के आह्वान पर शुक्रवार को कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित पारसनाथ प्लाजा पर जुटे। भगवा ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और इसके बाद भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पारसनाथ प्लाजा से बुद्धि विहार होते हुए कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौराहे पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रोके जाने पर शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और विरोध जताया।
जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना लगातार आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाया गया तो शिवसेना जेल भरो आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, तिलक राज शर्मा, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, पारस कपूर, विक्की कश्यप, अंकुर टंडन, विशाल सैनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें