कुंदरकी। भाकियू इंडिया के जिला अध्यक्ष उवैस अली खान ने नेतृत्व में संगठन से जुड़े किसानों, समाजसेवियों और कुछ छात्र ग्राम तेवर पट्टी और काजीपुरा से दिल्ली जंतर मंतर पर हो रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने उनको गुलर चौराहे पर रोक लिया गया।
किसानों ने सड़क पर बैठक दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध पर प्रदर्शन किया और छात्रों के समर्थन पर नारेबाजी की। यहां से पुलिस सभी लोगों को पुलिस चौकी ले गई और बाद उनको घर भेज दिया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरबाज़ ज़ैदी, युवा जिला अध्यक्ष नाजिम, जिला मंत्री रियाज, तहसील अध्यक्ष नूर मोहम्मद, रियाज पाशा, समीर अंसारी, सैफ अंसारी, शाने आलम, नन्नू आदि मौजूद रहे। संवाद