ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला जाटवान निवासी धारा सिंह के खिलाफ वर्ष 2005 में साइकिल चोरी का मुकदमा कायम हुआ था। जो कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें तारीख पर न जाने पर कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। संवाद