फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फड़ हटाने पर पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के टाउन हाल पर मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में फड़ हटाने को गए पुलिस कर्मियों के साथ युवक और महिलाओं ने धक्कामुक्की कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को टाउन हाल पर पर साप्ताहिक बाजार लगा था। जिसमें कुछ लोगों ने सड़क पर ही सामान रखकर बेचना शुरू कर दिया था। जिससे आने जाने वालों को निकलने में दिक्कत हुई और लंबा जाम लग गया था। आरोप है कि नागफनी निवासी इमरान ने भी सड़क पर फड़ लगाकर सामान बेचना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस कर्मी फड़ हटाने के लिए पहुंच गए। एक युवक मोबाइल से पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाने लगा। पुलिस कर्मियों ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। युवक ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी और अपना मोबाइल वापस ले लिया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कर ली। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें