फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. शैली हत्याकांड: रुड़की में ठिठक जाते हैं पुलिस के कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डा. शैली हत्याकांड यानी शहर की सबसे बड़ी सनसनीखेज वारदात। हर बार पुलिस टीम कड़ियां जोड़ते हुए आगे बढ़ती है और रुड़की में जाकर अचानक कदम ठिठक जाते हैं। एक बार फिर से केस पर काम शुरू किया गया है। पुलिस की ये तेजी खुलासा कर पाएगी या नहीं तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल संदिग्ध फिर से पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर कालोनी स्थित आवास में डा. शैली अपने पति डा. ओम, अपनी ननद डा. रश्मि और पांच साल की पोती दिव्यांशी उर्फ गिन्नी की हत्या कर दी गई थीं। इस मामले में रुद्रपुर की आवास विकास कालोनी में रहने वालीं डा. शैली की बेटी डा. गुंजन ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस की वादी गुंजन और उनके भाई डा. उज्जवल ने पहले दिन से ही पुलिस को बयान दिए थे कि उनके माता पिता अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर रहते थे। वो मुख्य गेट का ताला बाहर से बंद करवाकर चॉबी अंदर ले लेते थे, अगर कोई उनसे मिलने आता था तो चॉबी बाहर फेंक कर ताला खुलवाते थे। घर में कुछ ही लोगों आना जाना था। भाई बहन ने पुलिस को उन लोगों के नाम भी बताए थे, जिन लोगों का घर में आना जाना था। इतना नहीं कुछ संदिग्ध लोगों पर शक भी जताते हुए पुलिस और कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिए थे। इनमें संदिग्धों में डॉक्टर फैमिली का एक रिश्तेदार भी शामिल है। रुड़की में रहने वाले इस संदिग्ध से पुलिस कभी कड़ाई से पूछताछ नहीं कर पाई। इतना नहीं पुलिस की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर संदिग्ध लोगों का नारको टेस्ट कराने की अनुमति मांगी गई थी। तब संदिग्ध लोगों ने अपना नारको टेस्ट कराने से साफ इनकार कर दिया था। तब शक और गहरा गया था कि संदिग्ध लोगों की अगर इस केस में कोई भूमिका नहीं है तो उन्होंने टेस्ट कराने से क्यों इनकार कर दिया। बावजूद इसके पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ का कोई दूसरा विकल्प नहीं तलाश पाई थी। सूत्रों का दावा है कि पूर्व में जांच अधिकारी और उनकी टीम संदिग्ध शख्स से पूछताछ करने के लिए मुरादाबाद से रुड़की के लिए रवाना हुई थी, लेकिन पूरी टीम हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद लौट आई थी। अब फिर से जांच शुरू की गई है। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि केस पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें