फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रातभर पुलिस ने निगरानी में रखा, सुबह कराया अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बदमाशों के चंगुल से सऊदी से लाैटे लोगों को सकुशल बचाने के बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग सोना की तस्करी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी लोगों को शुक्रवार रात को अपनी निगरानी में रखा और परिवार से बातचीत नहीं करने दी। परिजन बार-बार पुलिस पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी है, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। शनिवार को पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया तो छह में से चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी से दिल्ली लाैटे थे। टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार के साथ सभी अपने घर टांडा जा रहे थे।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल टैक्स पर दो कारों से आए छह बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया था। एक बदमाश ने वर्दी पहन रखी थी और उनकी कार में इंस्पेक्टर की कैप रखी थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग शुरू कर दी। बाद में हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया और मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा के जंगल में ले गए।
विज्ञापन

बदमाश को पता चला था कि सऊदी से लाैटे लोगों के पेट में सोना है। इसलिए बदमाश सभी लोगों का पेट चीरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जुल्फेकार बदमाशों के चंगुल से निकल गया और गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।
इसी दौरान बदमाश फायरिंग करने लगे तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग।
पुलिस की गोली से कटघर के रामपुर दोराहा निवासी तौफीक उर्फ तुफैल और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हरिया वाला बसई चौराहा इस्लाम नगर निवासी राजा उर्फ रजा चौधरी घायल हो गए थे। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। वहीं चार बदमाश माैके से भाग निकले थे।
पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि यह सभी लोग सोना की तस्करी करते हैं। उन्हें पक्की सूचना मिली थी कि उनके पेट में सोना है। इसलिए उनका अपहरण किया था। इसके बाद पुलिस बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए दुबई से लाैटे छह लोगों को अपनी निगरानी में रातभर रखा। शनिवार को अल्ट्रासाउंड कराया तो चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई।


00
डॉक्टर नहीं करना चाह रहे थे रेफर, भूमिका पर संदेह
मूंढापांडे सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के बाद डाॅक्टर ने सऊदी से लाैटे लोगों के पेट में सोना होने की बात से इन्कार कर दिया। जब पुलिस ने डॉक्टर से कहा कि सभी को जिला अस्पताल रेफर करने को कहा तो डाॅक्टर आनाकानी करने लगे। इससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने जब सभी का निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराया तो चार लोगों के पेट में सोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने पत्र लिखकर सीएचसी के डॉक्टर पर दबाव बनाया तब डाॅक्टर ने सभी को रेफर किया। ऐसे में सीएचसी मूंढापांडे के डाॅक्टर की भूमिका पर भी संदेह है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें