फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाउस टैक्स के विवाद में हुए हंगामे की पुलिस की जांच जारी

Wed, 24 Dec 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला बंजारान वार्ड 12 में सोमवार को हाउस टैक्स की वसूली के लिए लगे कैंप में हंगामा हो गया था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसकी पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन

मोहल्ले के निवासी वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ चुके भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप कुमार पाल ने नगर पालिका पर हाउस टैक्स के निर्धारण में मनमानी और भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कैंप में हंगामा किया था। उनकी वार्ड सभासद के पुत्र से नोक झोंक भी हुई थी। हंगामा होने पर कर्मचारी कैंप बंद कर चले गए थे। इस संबंध में प्रदीप कुमार पाल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर देकर वार्ड सभासद के पुत्र आदि पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जबकि बाद में नगर पालिका के कर्मचारी की ओर से प्रधान लिपिक विजयपाल सिंह ने सभासदों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रदीप आदि के खिलाफ तहरीर दी थी। प्रदीप कुमार आदि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसकी जांच मंगलवार को भी जारी रही। पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें