फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस ने लाखों रुपये के जेवर भरा बैग दंपती को सौंपा

Thu, 06 Nov 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को रास्ते में मिले लाखों के जेवर के बैग को दंपती को सौंप कर की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के गांव प्रेम नगर पुकखे वाला निवासी प्रीति नगर के सरकारी अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने पति नरेंद्र सिंह के साथ नगर में किराए के मकान में रहती हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपने कमरे से अपने पति के साथ बाइक पर गांव जा रही थी। उनका बैग बाइक में पीछे बंधा हुआ था।
गोदी में बच्चा था जब वे एसडीएच इंटर कॉलेज के पास से गुजरे तो उनका बेग गिर गया। उसमें सोने चांदी के जेवर और कीमती कपड़े रखे हुए थे। दंपती को बेग गिरने का पता नहीं चला जब वह अपने गांव पहुंचे तो पीछे बाइक पर बंधा बेग गायब था। इस पर दंपती परेशान हो गए हो गए। प्रीति ने बताया कि उन्होंने अपने नंद के बेटे की शुक्रवार को होने वाली शादी के लिए करीब ढाई लाख के जेवर और अन्य कीमती सामान खरीदा था। वह समान को बेग में रखकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने गांव से ठाकुरद्वारा आने वाले रास्ते पर उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला तब वे शाम करीब 7:00 बजे उसकी रिपोर्ट दिखने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उनसे उनके बैग के बारे में जानकारी ली। पूछताछ में बैग में उनका सामान होने की पुष्टि हो जाने पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने दंपती को उसका बैग वापस सौंप दिया।
विज्ञापन

बैग वापस मिलने पर दंपती का चेहरा खुशी से खिल उठा। दंपती ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। पुलिस को यह बैग एसडीएच इंटर कॉलेज के सामने विवेक ओझा की दुकान के पास लावारिश हालत में गिरने की जानकारी पर मिला था। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सुरक्षित अपने पास रख लिया था। वाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें