फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने होली पर घर लौट दो यात्रियों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली पर अपने घर लौट रहे दो यात्रियों को रोडवेज बस में बेहोश कर लूट लिया गया। बस मुरादाबाद पहुंची तो दोनों को उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक यात्री को होश आ गया है, जबकि दूसरा यात्री अभी बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन

मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस शनिवार देर रात मुरादाबाद पहुंची। चालक ने बस खड़ी कर दी। इसके बाद सभी यात्री बस से उतार कर चले गए। इसी बीच परिचालक ने देखा कि बस में दो यात्री सो रहे हैं। उसने दोनों को जगाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री नहीं जागे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों यात्रियों को बस से उतारकर एबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। रविवार दोपहर बाद यहां होश आने पर एक यात्री ने अपना नाम विजय कुमार बताया। वह काशीपुर निवासी है। उसने बताया कि वह दिल्ली में कपड़ा फैक्टरी में नौकरी करता है। होली पर अपने घर लौट रहा था। उसकी जेब से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल गायब है। दूसरे यात्री को अभी होश नहीं आया है। गलशहीद थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें