फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचपन लाख की लूट में औंधे मुंह गिरी पुलिस

Mon, 02 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के सर्राफ से 55 लाख रुपये के जेवरों की लूट में जिला पुलिस औंधे मुंह गिर गई है। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस को घटना के बारे में कोई सुराग तक हाथ नहीं लगा है। शक की बुनियाद पर रामपुर जिले के टांडा कस्बे से कुछ लोगों को पकड़ने छोड़ने की कवायद के सिवाए पुलिस इस मामले में कुछ खास नहीं कर सकी है।
विज्ञापन



दरअसल घटना के बाद से ही इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस का रवैया टालमटोल वाला रहा है। इतनी बड़ी वारदात को भोजपुर पुलिस घंटों तक दबाए बैठे रही थी। जिससे लुटेरों को फरार होने और लूटा माल ठिकाने लगाने का पूरा मौका मिल गया था।


अमृतसर में सुल्तान भिंड रोड निवासी थोक सर्राफा व्यापारी सरदार मंजीत सिंह के साथ लूट की यह सनसनीखेज वारदात 30 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे नैनीताल हाईवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना के वक्त मंजीत सिंह रामपुर जिले के टांडा कस्बे से ज्वैलर्स को गहनों की सप्लाई देकर आ रहे थे।
विज्ञापन



भोजपुर - टांडा रोड पर राणा शुगर मिल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनसे गन प्वाइंट पर दो किलो सोने के जेवर और एक लाख रुपये लूट लिए थे। भोजपुर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को दफन करने की कोशिश की थी और ढाई घंटे का वक्त सर्राफ से पूछताछ में थाने पर ही बर्बाद कर दिया था।


पचपन लाख की लूट की सूचना पर भी पुलिस ने कोई चेकिंग तक नहीं कराई और न ही कंट्रोल का मैसेज दिया गया था। पुलिस के इसी रवैये की वजह से लुटेरे पुलिस गिरफ्त से दूर निकल चुके हैं। अब पुलिस तीन दिन बाद भी अंधेरे में ही तीर चला रही है। पुलिस लुटेरों को पकड़ना तो दूर उन्हें ट्रेस तक नहीं कर सकी है।


हालांकि पुलिस ने टांडा से तीन लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ शुरू की है। लेकिन उनसे पूछताछ में पुलिस को कुछ पता नहीं चला है। एसपी देहात प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार घटना पर काम कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें