फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंतीपुर में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट

Sat, 14 Nov 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला पुलिस ने जयंतीपुर में एक घर पर छापा मारकर सात काल गर्ल और उनसे मिलने आए तीन पीतल कारखाना मालिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस छापे के दौरान इस ठिकाने की मालकिन भी पड़की गई। जबकि सेक्स रैकेट में शामिल तीन महिलाएं फरार हो गईं।
विज्ञापन



पूछताछ में पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि इस ठिकाने पर पिछले कई महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने मौके से पकड़ी गई सभी सात लड़कियों और तीन कारखाना मालिकों पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से फरार हुई तीन महिलाओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।



सहायक पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद मझोला पुलिस को साथ लेकर जयंतीपुर में शुक्रवार शाम एक घर पर छापा मारा। पुलिस अंदर पहुंची तो कमरों में तीन लड़कियां तीन  अलग - अलग लोगों के साथ पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने इन सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन



इसके अलावा एक कमरे में छुपी चार लड़कियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने संभल में नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हातिम सराय निवासी दो सगी बहनों समेत सात लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक लड़की बरवलान और एक रामपुर की है। मौके से तीन महिलाएं भाग गईं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों के नाम सालिम पुत्र साबिर निवासी सराय रद्दी संभल, अमान अहमद निवासी अहमद नगर अमरोहा और नबी हसन निवासी जयंतीपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें