फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के घर सात लाख की चोरी

Sat, 14 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस की पॉश कालोनी आशियाना में चोरों ने शुक्रवार देर शाम एक बैंक मैनेजर के घर के ताले तोड़कर ज्वैलरी और कैश समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के वक्त बैंक मैनेजर घर में ताला लगाकर पड़ोस में ही स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे।
विज्ञापन



महज पच्चीस मिनट बाद वह घर लौटे तो ताले टूटे थे और ज्वैलरी व कैश गायब था। बैंक मैनेजर का बेटा एयरफोर्स में फाइटर पॉयलट है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आशियाना फेस फर्स्ट निवासी प्रदीप चौधरी प्रथमा बैंक की कांठ शाखा में सहायक प्रबंधक हैं।


प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी प्रवेश चौधरी भैय्या दूज पर अपने मायके गई थीं। छोटा बेटा वैभव एयरफोर्स में फाइटर पॉयलट है और बड़ा बेटा दिल्ली में रहता है। ऐसे में घर पर प्रदीप अकेले थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने घर में ताला लगाया और पड़ोस में रहने वाले अपने साढ़ू के घर खाना खाने चले गए।
विज्ञापन



बकौल प्रदीप नौ बजे वह घर लौटे तो देखा मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे थे और अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे। अलमारी के लॉकर में रखी सोने की चेन, हार, मंगल सूत्र, अंगूठियां आदि जेवर और तीन लाख रुपये गायब थे। प्रदीप ने बताया कि हर साल दीवाली पर खरीदकर चांदी के सिक्के इकट्ठा किए थे उन्हें भी चोर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से चार लाख रुपये की ज्वैलरी और तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें