फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार देर रात पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास पर चेकिंग के दौरान पकड़े ट्रक में 55 लाख रुपये की शराब लदी मिली। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए शराब की पेटियां फलों के बीच छिपाकर रखी थीं। पुलिस का दावा है कि शराब हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस का कहना है कि बिहार में आने वाले चुनाव के लिए वोटरों में बांटने के लिए शराब की सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की गुरुवार रात वह हकीमपुर पुलिस चौकी पर वाहनों के चेकिंग करा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हरियाणा मार्का शराब से भरा हुआ एक ट्रक पाकबड़ा की ओर आ रहा है। इसके बाद चेकिंग को और कड़ा कर दिया गया। पुलिस ने देर रात शराब के भरे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक कामिंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी तेलीपुरा थाना छजलैट को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया की ट्रक में करीब 500 शराब की पेटी भरी हुई थी। शराब तस्करी करके हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी। जिसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये है। तस्करों ने पुलिस बचने के लिए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने शराब तस्कर कामेंद्र सिंह को जेल भेज दिया हैं। अभी छह माह पहले भी एक शराब से भरे ट्रक को हकीमपुर पुलिस चौकी से पकड़ था। यह ट्रक भी बिहार जा रहा था। हरियाणा से बिहार को लगातार तस्करी करके शराब भेजी जाती हैं।
चालक ही ट्रक का मालिक
पाकबड़ा । तस्करी के आरोप में पकड़ा गया कामिंद्र सिंह निवासी तेलीपुर थाना छजलैट ट्रक चालक चला था। उसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। कामिंद्र ही ट्रक का मालिक भी हैं। उसने पुलिस को बताया की यह ट्रक अभी बीस दिन पहले ही उसके नाम हुआ है। जिन लोगों ने शराब तस्करी करके बिहार भेजने को कहा था। वह लोग कौन है उनको वह नहीं जानता है। उसे तो ट्रक बिजनौर में मिला था और बरेली तक लेकर जाने को कहा था। ट्रक पर नंबर भी फर्जी पड़ा हुआ था। बिहार में शराब पर पाबंदी है और हरियाणा में शराब सस्ती मिलती है। इसलिए तस्करी लगातार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें