फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के सफाए के लिए जारी रहेगी पुलिस की मुहिम  

Mon, 09 Jul 2018 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सबकी सुरक्षा और सबके सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश में अपराधियों के सफाए का अभियान जारी रहेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में रविवार को मुरादाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि कोई संगठित अपराधी गिरोह पुलिस या सरेआम व्यापारियों पर भरे बाजार गोली चलाएगा तो इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस जो भी कार्रवाई कर रही है, उसमें सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों और मानवाधिकारों का पूरा पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा और सम्मान के प्रति कटिबद्ध है। सीएम ने साफ किया कि पुलिस सिर्फ आत्मरक्षा में ही नहीं, बल्कि अपनी तैनाती के उद्देश्य (नागरिकों की सुरक्षा) पूरा करने में भी बंदूक का इस्तेमाल करेगी। मुरादाबाद के पीतल और अमरोहा की ढोलक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर जिले के परंपरागत उत्पादों की मैपिंग, मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए योजना तैयार की गई है।

एमएसएमई में आजादी के समय यूपी पहले नंबर पर था। सरकारों की उपेक्षा ने इसे तीसरे नंबर पर ला दिया। एक साल के अंदर इसे फिर नंबर एक पर लाया जाएगा। परंपरागत उत्पादों के लिए अगस्त में लखनऊ में बड़े आयोजन और बड़ी संख्या में रोजगार सृजित करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों ने प्रशिक्षण, प्रदूषण और स्टैंडअप योजना में जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से ऋण नहीं मिलने की शिकायतें की हैं।
विज्ञापन


समस्याओं को प्रदेश सरकार जीएसटी काउंसिल में रखकर हल कराएगी। मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि जीएसटी के दायरे में नहीं आने वाले व्यापारी भी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि उन्हें सभी सविधाएं मिल सकें। दो बच्चों के संबंध में कानून पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बहुत समस्याएं हैं, केंद्र सरकार उनका समाधान खोज रही है। जरूरत पड़ेगी तो जरूरत के हिसाब से समाज खुद रास्ता खोज लेगा। 

 जनसंख्या सूचकांक और बुनियादी सुविधाओं की बात करते हुए उन्होंने जनसंख्या इतनी हो कि शिक्षा, स्वास्थ्य, घर, सड़क, शौचालय और अच्छा जीवन सभी को मिल सके। अयोध्या के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुनवाई शुरू हो गई है। सरकार प्रदेश हित में सही समय पर फैसले लेगी। सपा- बसपा गठबंधन को चुनौती मानने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि फर्जी वोटों को कटवाकर और छूटे लोगों के वोट बनवाकर भाजपा 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट जुटा लेगी। 2019 में भाजपा को यूपी से 73 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें