फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चालक के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, हाईवे में दिखी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कार चालक रामरतन की हत्या करने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हाईवे पर एक फुटेज में कार जाती दिख रही है।
विज्ञापन

मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर-13 बी निवासी राम रतन कार चालक था। एक मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे वह कोतवाली क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड पर कार लेकर गया था। यहां से रामरतन को कोई कार बुक कर ले गया था। इसके बाद से रात रतन गायब था। मंगलवार को बिलारी क्षेत्र में राम रतन की लाश मिली थी। बुधवार को परिजनों ने शव देखकर मृतक की पहचान की थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आशंका है कि कार लूटने के लिए चालक की हत्या की गई है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें