फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गबन के मामले में पुलिस ने बैंक से मांगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर आए सहायक प्रबंधक द्वारा किए गए गबन के मामले में पुलिस ने बैंक अधिकारियों से जांच रिपोर्ट तलब की है। वहीं बैंक द्वारा खाताधारकों के खाते से ट्रांसफर की गई साढ़े सात लाख रुपये की धनराशि वापस किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में डेपुटेशन पर आए सहायक प्रबंधक आकाश कुमार ने फरवरी माह में करेशना देवी नामक महिला के खाते से चार लाख रुपये की रकम निकाल कर अपने एक परिचित के खाते में ट्रांसफर कर दी थी। करेशना देवी को इसकी जानकारी अपने खाते से रुपये निकालते समय हुई। जांच के दौरान सामने आया कि यह धनराशि आकाश कुमार द्वारा ट्रांसफर की गई थी। बैंक ने आकाश कुमार के कार्यकाल में किए गए लेनदेन की जांच की तो दो और महिलाओं सायरा व रुमालो देवी के खाते से भी क्रमश: साढ़े तीन लाख व चार लाख रुपये की रकम ट्रांसफर की जानकारी सामने आई। बैंक द्वारा आकाश कुमार को निलंबित कर उनके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि बैंक से आकाश कुमार के खिलाफ की गई जांच रिपोर्ट मांगी गई है। उसके मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि बैंक की पहली प्राथमिकता सायरा व रुमालो देवी के खाते से निकाली गई धनराशि वापस करना है। सोमवार तक दोनों के खाते में उनकी धनराशि जमा कर दी जाएगी। आकाश कुमार के खिलाफ जांच रिपोर्ट की एक कॉपी शीघ्र ही पुलिस को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें