फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चीनी मांझा बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा पुलिस ने जिंदगी की डोर काटने वाले चीनी मांझे को बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चीनी मांझा बरामद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले और बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों मांझे में फंसकर कई लोग घायल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार रात मुगलपुरा थाने की लालबाग चौकी के प्रभारी ओम शुक्ला को सूचना मिली कि चीनी मांझा बेचने वाले लोग रामगंगा किनारे मौजूद हैं।
उन्होंने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर कटघर के मकबरा निवासी मो. दानियाल को मौके से पकड़ लिया। उसके हाथ में थैला था, जिसमें चीनी मांझे की छह चरखी थीं। मांझे को हाथ से तोड़ने का प्रयास किया तो हाथ में लाल निशान पड़ गए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह चीनी मांझा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें