फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस रायबरेली से गायब हुए महंत की नहीं कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लालबाग स्थित काली माता मंदिर से प्रयागराज भेजे गए महंत सज्जन गिरि की पुलिस खोजबीन नहीं कर रही है। सिर्फ मंदिर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। आरोप है कि महंत अपने साथियों पर हमला कर रायबरेली से भाग निकले।
विज्ञापन

लालबाग स्थित सिद्धपीठ काली माता मंदिर के पूर्व महंत सज्जन गिरि और राम गिरि को पुलिस ने प्राइवेट वाहन से महंत ग्रीशानंद गिरि और महंत आनंदेश्वर गिरि के साथ नौ अप्रैल को प्रयागराज के लिए भेजा था। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के संतों ने इस मामले में पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि लखनऊ के बंथरा निवासी सज्जन गिरि रायबरेली के आसपास पहुंंचने पर अपने करीबी लोगों को बुलाए और साथियों पर हमला कराने के बाद भाग निकले हैं। आशंका जताई है कि सज्जन गिरि अपने साथियों के साथ काली माता मंदिर के नवनियुक्त महंतों को भी क्षति पहुंचा सकते हैं। इस मामले में मंदिर पर पुलिस फोर्स तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बारे में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस महंत सज्जन गिरि की तलाश नहीं कर रही है। सिर्फ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इधर चर्चा है कि महंत सज्जन गिरि शहर में आए हैं और कहीं छिपे हैं। इस बारे में कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें