फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का पुलिस ने किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाने में बुधवार दोपहर बाद थाना प्रभारी की ओर से अमन कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसमें अधिकारियों ने आगामी सभी त्योहार सौहार्द के माहौल में मनाने का आह्वान किया। बैठक में नगरपालिका और विद्युत विभाग से कोई प्रतिनिधि न आने पर नागरिकों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सभी त्योहारों पर क्षेत्र के लोग शांति व्यवस्था बनाकर रखें और सौहार्द के माहौल में त्योहार मनाएं। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन की अनुमति के बिना कहीं भी कोई नई परंपरा शुरू नहीं होनी चाहिए।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी सिद्धार्थ शेखर ने 15 फरवरी की दोपहर को सहसपुर में शिव बरात निकलने की जानकारी दी। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी रफी राजू ने माहे रमजान शुरू होने पर सहरी और इफ्तार के समय विद्युत आपूर्ति सुचारु रहने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कई नागरिकों ने महाशिवरात्रि और रमजान में नगरपालिका द्वारा पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने की मांग उठाई। बैठक में बताया गया कि महाशिवरात्रि के मौके पर 15 फरवरी की सुबह नगर में स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि का विशाल मेला लगेगा।
बैठक की अध्यक्षता सीओ अशोक कुमार सिंह और संचालन उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन ने किया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें