ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी क्षेत्र के एक गांव में सवर्ण जाति के युवक का गांव की अनुसूचित जाति की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने घर में बिना बताए शादी कर ली, आरोप है कि इस रंजिश में युवती के परिजनों ने युवक के बंद घर का ताला तोड़कर लूटपाट और घर में रखे सामान को तोड़-फोड़ कर नष्ट कर दिया।
इस मामले में युवक के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर और सीओ को प्रार्थना पत्र भेजकर लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। युवक के पिता के अनुसार छह फरवरी को युवती पक्ष के लोग काफी संख्या में लाठी-डंडे और हथियार लेकर आ रहे थे।
जिन्हें घर में लगे सीसीटीवी में देखकर वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर जान बचाने के लिए चले गए। आरोप है कि पर उन्होंने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर वहां रखी दो लाख की नकदी और लाखों के सोने चांदी के जेवर लूट कर ले गए। आरोप है कि उन्होंने घर में रखे सामान को भी तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया। पता चला है कि युवती पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के हस्तक्षेप पर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। युवक के पिता का कहना है कि पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। बुधवार को भी वह सीओ कार्यालय पर पहुंचे और सीओ से मिलकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। सीओ से वार्ता के बाद वहां से चले गए। उन्हें सिर्फ जांच का आश्वासन मिला।